साइन इन
पृष्ठभूमि लेख नियम गतिविधियाँ मान्यता उपलब्धियाँ
संगठन घोषणाएँ शैक्षणिक प्रपत्र निविदा
प्रकाशनार्थ विज्ञप्ति प्रतिपुष्टी सम्पर्क सूत्र कैसे पँहुचे महत्वपूर्ण कड़ीयाँ

अ-शासकीय विद्यालय की मान्यता
जिला चुने

मान्यता के लिए शुल्क
मान्यता समिति की बैठक दिनांक 10 जनवरी 2008 में लिये गये निर्णयानुसार मान्यता एवं मान्यता वृद्धि के लिये ली जाने वाली शुल्क की दरें निम्नानुसार निर्धारित की जाती है :

स.क्र. विवरण निर्धारित शुल्क
1. मान्यता शुल्क प्रतिवर्ष  
अ. हाईस्कूल परीक्षा रु. 3000/-
ब. हायर सेकेण्डरी परीक्षा रु. 4000/-
2.विलम्ब शुल्क नवीन मान्यता  
अ. 30 जून तक रु. 2000/-
ब. 31 जुलाई तक रु. 4000/-
3.पंजीयन शुल्क नवीन मान्यता हेतु परीक्षावार केवल एक बार रु. 2000/-
4. निरीक्षण शुल्क नवीन मान्यता हेतु परीक्षावार केवल एक बार रु. 3500/-
5. मान्यता आवेदन पत्र का मूल्य रु. 100/-
6. निरीक्षणकर्ता अधिकारी का मानदेय रु. 100/-

नवीन मान्यता के लिये आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है । 15 अप्रैल के उपरांत आवेदन पत्र जमा करने पर बिन्दू क्र. 2 के अनुसार विलम्ब शुल्क देय होगा ।

मान्यता वृद्धि के लिये जिस शिक्षा सत्र के लिये मान्यता वृद्धि चाही गई है । उसके प्रारंभ होने के 9 माह पूर्व अर्थात 31 दिसम्बर तक सामान्य शुल्क के साथ मान्यता वृद्धि का आवेदन पत्र स्वीकार किया जावेगा । इसके पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पर निम्नानुसार विलम्ब शुल्क देय होगी :-

अ. 31 दिसम्बर तक सामान्य शुल्क (स.क्र. 1 के अनुसार)
ब. 15 जनवरी तक रु. 1000/-
स. 31 जनवरी तक रु. 2000/-
द. 28 फरवरी तक रु. 3000/-

जो शैक्षणिक संस्था मंण्डल द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा के लिए मान्यता चाहती है । वह 2 वर्ष पूर्व 15 अप्रैल तक निर्धारित प्रपत्र में एवं निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन प्रस्तुत करेगी । उदाहरण - सत्र 2009-10 की मान्यता वृद्धि शुल्क 31 दिसम्बर 2008 तक सामान्य शुल्क के साथ जमा कराया जाना अनिवार्य होगा । उसके उपरांत उपरोक्तानुसार विलम्ब शुल्क देय होगा ।

Engineered by: नॉयबल लैब, रायपुर
E-mail : noybllab@hotmail.com