Chhattisgarh Board of Secondary Education, Raipur
प्रश्नः- मण्डल से डुप्लिकेट अंकसूची/प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त करें?
उत्तरः- मण्डल से डुप्लिकेट अंकसूची/प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु एक आवेदन जिसपर प्राचार्य से अग्रेषित कराकर तथा अंकसूची/प्रमाण पत्र गुम हो जाने/नष्ट हो जाने के संबंध में शपथ पत्र नान ज्यूडिशिल स्टाम्प पेपर पर नोटरी से सत्यापित कराकर, शुल्क रू 70/- के बैंक ड्राफ्ट सचिव, छत्तिसगढ़ माघ्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के नाम से जो रायपुर में देय हो, मण्डल कार्यालय में जमा कर प्राप्त कर सकते हैं।


प्रश्नः- मार्कशीट में संशोधन हेतु क्या प्रक्रिया है?
उत्तरः- मार्कशीट में संशोधन परीक्षाफल घोषित होने के दो माह तक प्राचार्य के माध्यम से त्रुटि दर्शाते हुए आवेदन किया जावें। प्राचार्य द्वारा आवेदन पत्र शाला के रिकार्ड से जांच उपरांत मण्डल कार्यालय को भेजा जावेगा। छात्र द्वारा भरे गए परीक्षा आवेदन पत्र से जांच उपरांत संशोधन किया जा सकेगा। दो माह से अधिक समय होने के बाद छात्र अपनी अंकसूची में त्रुटी सुधार हेतु आवेदन शुल्क रू 50/-के बैंक ड्राफ्ट सहित आवेदन प्राचार्य से अग्रेषित कराकर कक्षा 5 वीं, 10वीं एवं 12 वीं कक्षा की अंकसूची एवं शाला के दाखिल खारिज पंजी की जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित मूल एवं छाया प्रति सहित मण्डल कार्यालय में भेजकर संशोधन करा सकते हैं।
परीक्षाफल घोषित होने से तीन वर्ष से अधिक का समय हो जाने के उपरांत मण्डल द्वारा अंकसूची में संशोधन नहीं किया जावेगा, कृपया इसका विशेष ध्यान रखें।

प्रश्नः-माइग्रेशन प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?
उत्तरः- माइग्रेशन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र प्राचार्य से अग्रेषित कराकर रू 40/- के बैंक ड्राफ्ट एवं अंकसूची की छाया प्रति सह मण्डल कार्यालय में जमा करने पर मण्डल द्वारा माइग्रेशन प्रमाण पत्र जाऱी किया जावेगा।

यदि आप मण्डल से किसी प्रकार की जानकारी चाहते हैं या आपका कोई प्रश्न जो इस पृष्ठ पर नहीं है तो आप हमें नीचे दिये गये फार्म के माध्मय से पूछ सकते हैं। उत्तर योग्य प्रश्नों के ही उत्तर दिये जायेंगे साथ ही उसे उपरोक्त प्रश्नों में जोड़ा जा सकता है। कृपया परिक्षा परिणाम संबंधी प्रश्न ना पूछें या जानकारी ना चाहें । अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर कार्यालय में संपंर्क करें।

नामः
पताः
दुरभाषः
प्रश्न/जानकारीः
 


engineered by
NOYBL LAB, RAIPUR
e-mail noybllab@hotmail.com
 
 
सामान्य प्रश्न